रेस्त्रां या दुकानदार के मालिक ने पंजाबी भाषा में लिखा है कि ऑमलेट, अंडा भुर्जी, अंडा करी या 250 ग्राम तक चिकन का आर्डर करने पर एसी की सुविधा नहीं मिलेगी।
गर्मी के मौसम में अक्सर हम अकेले या परिवार के साथ रेस्त्रां में खाना खाने का प्लान बनाते हैं। इसके पीछे का एक कारण कभी-कभी गर्मी से राहत के लिए रेस्त्रां के एसी का मजा लेना भी होता है। पर ऐसा प्लान बनाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें क्योंकि हो सकता है कि आप एसी का मजा लेने के लिए रेस्त्रां जाने का प्लान करें और वहां पहुंचकर पता चले एसी चलेगी ही नहीं।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर में पंजाबी भाषा में एक लाइन लिखी हुई है और उसके ठीक ऊपर एसी लगा हुआ है। पंजाबी में जो बात लिखी हुई है वह एक शर्त है ग्राहक के लिए एसी चलाने को लेकर। रेस्त्रों के मालिक ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर आप महंगा खाना ऑर्डर करेंगे तभी एसी चलेगा अन्यथा नहीं।
रेस्त्रां या दुकानदार के मालिक ने पंजाबी भाषा में लिखा है कि ऑमलेट, अंडा भुर्जी, अंडा करी या 250 ग्राम तक चिकन का आर्डर करने पर एसी की सुविधा नहीं मिलेगी। सोशल मीडिया पर अब रेस्त्रां के मालिक की यह अजीब शर्त अब खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
भाषा से पता चल रहा है कि यह तस्वीर पंजाब के किसी रेस्त्रां का है। हालांकि अब तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह तस्वीर कहां की है या इसे किसने खींची है। पर, सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग रेस्त्रां मालिक के इस अनूठे शर्त पर खूब मजा ले रहे हैं।