फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: मार्च के आखिरी रविवार को देशभर में आम लोगों के लिए खुले रहेंगे सभी बैंक, आरबीआई ने जारी किया नोटिफिकेशन

Wed, 20 Mar 2024 08:59 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देशभर के सभी बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि वित्त वर्ष के अंत तक होने वाले ट्रांजेक्शन इस साल ही दर्ज होने चाहिए, इसलिए सभी बैंकों को काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम लोगों के लिए बैंक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 31 मार्च 2024 को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। जिसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आरबीआई ने बताया, सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च को जनता के लिए खुले रहेंगे। भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियां(receipts ) और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है, ताकि वित्त वर्ष 2023 में प्राप्तियां और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके। 
विज्ञापन

 

आरबीआई ने कहा है कि 31 मार्च को वित्त वर्ष की एनुअल क्लोजिंग होने के चलते सभी बैंक खुले रहेंगे। सभी बैंकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि वित्त वर्ष के अंत तक होने वाले ट्रांजेक्शन उसी साल दर्ज होने चाहिए, इसलिए सभी बैंकों को काम करने को कहा गया है। शनिवार और रविवार को भी सभी बैंक खुले रहेंगे।  इसके अलावा एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) ट्रांजेक्शन भी रात 12 बजे तक जारी रहेंगे। हालांकि इस दौरान सरकारी कामकाज होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें