फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ऊंचाइयां छू रही रिलायंस, Jio ला रही सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन

Mon, 28 Sep 2020 12:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : social media
विज्ञापन

एक स्टार्टअप के रूप में शुरू की गई रिलायंस आज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो नई ऊंचाइयां छू रही है। कर्जमुक्त होने के बाद और विदेशी कंपनियों द्वारा निवेश आकर्षित करने के बाद अब रिलायंस जियो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में एंट्री करने वाली है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो या तो यूनाइटेड टेलिलिंक्स का अधिग्रहण कर सकती है, या कंपनी एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग डील को अंजाम दे सकती है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

सूत्रों के अनुसार, टेलिकॉम स्पेस में जियो ने लीडरशिप हासिल कर ली है। अब जियो जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए एक बंडल ईको-सिस्टम ऑफर करना चाहती है। इससे ग्राहकों को किफायती 4जी स्मार्टफोन्स पर माइग्रेट करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


रिलायंस की 43वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने डिजिटल और टेलिकॉम स्पेस में नए एक्सपेंशन लाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जियो का लक्ष्य 2023 तक 5000 लाख मोबाइल ग्राहक बनाना है। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि कंपनी अपने नए सहयोगी गूगल के साथ मिलकर बेहद किफायती 4जी और 5जी डिवाइस लाएगी, जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे।

इस संदर्भ में अंबानी ने कहा था कि, 'काफी फीचर फोन ग्राहक एक कन्वेंशनल स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह बेहद किफायती हो तभी। इसलिए हम एंट्री लेवल 4जी या 5जी स्मार्टफोन्स भी बना सकते हैं।'

मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान वैश्विक कंपनियों ने रिलायंस में जमकर निवेश किया। निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल 2020 से फेसबुक से शुरू हुआ और उसके बाद एक के बाद एक कुल 13 कंपनियों ने 1,52,055.85 करोड़ रुपये में रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स की 32.94 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। 

मुकेश अंबानी ने कहा था कि, 'पिछले कुछ हफ्तों से हम जियो में निवेश के लिए वैश्विक वित्तीय निवेशक समुदाय की अभूतपूर्व दिलचस्पी से अभिभूत हैं। वित्तीय निवेशकों से फंड जुटाने का लक्ष्य पूरा हो गया है। हम अपने महत्वपूर्ण निवेशकों के समूह का हृदय से धन्यवाद करते हैं और गर्मजोशी से जियो प्लेटफॉर्म्स में उनका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें