फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani Plan: विदेशी बाजार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की नजर, ब्रिटेन की इस बड़ी कंपनी पर बोली लगाने की है तैयारी

Mon, 29 Nov 2021 01:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mukesh Ambani Plan: मुकेश अंबानी की यह कंपनी ब्रिटेन के बड़े बीटी ग्रुप पर बोली लगाने की तैयार कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी भी भारतीय कंपनी की विदेश में सबसे बड़ी एम एंड एम डील होगी। 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी रिलायंस जियो - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की नजर अब विदेशी बाजारों पर है। रिलायंस जियो के जरिए देश के टेलिकॉम बाजार में वे पहले ही अपना झंडा गाड़ चुके हैं। अब अंबानी की यह कंपनी ब्रिटेन के बड़े बीटी ग्रुप पर बोली लगाने की तैयार कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी भी भारतीय कंपनी की विदेश में सबसे बड़ी एम एंड एम डील होगी। 

विज्ञापन


टी-मोबाइल के लिए भी लगाई थी बोली
ब्रिटिश टेलिकॉम के नाम से जाने जाने वाले ग्रुप बीटी जाता था और यह टेलिकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में शुमार है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही रिलायंस ने टी-मोबाइल की डच यूनिट को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। इसके अलावा एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी ने लंदन में स्टोक पार्क को खरीदा है, जिसकी डील 5.7 करोड़ पाउंड में पूरी हुई है। अब रिलायंस और बीटी की डील की खबरें चर्चा में हैं। 

अभी शुरुआती दौर में बातचीत
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस की इस योजना के संबंध में अभी शुरुआती बातचीत शुरू हुई है और इसके अंजाम तक पहुंचने में वक्त लगेगा। अभी यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि मुकेश अंबानी ने बीटी ग्रुप के सीईओ फिलिप जैनसन या अन्य बड़े अधिकारियों से कोई बात की हो। बता दें कि बीटी ब्रिटेन में फिक्स्ड लाइन टेलिकॉम सर्विस ऑपरेटर है। इस समूह का बाजार पूंजीकरण 21 अरब डॉलर है और इसका कारोबार 170 से अधिक देशों में फैला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें