पेट्रोल पंप खोलने के लिए पहली शर्त आवेदक का भारतीय नागरिक होना है। इसके साथ ही आवदेक ने कम से कम हाईस्कूल पास किया हो। इसके साथ ही उसकी उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास बैंक गारंटी भी होनी चाहिए।
जमीन नहीं होने पर भी मिलेगा लाइसेंस
अगर आवेदक के पास खुद की जमीन नहीं है तो भी वो इसके लिए आवेदन कर सकता है। जमीन नहीं होने पर आवदेक लीज पर इसे ले सकता है। हालांकि इसके लिए उसे जमीन मालिक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा।
साथ ही नोटरी वकील से एक शपथपत्र भी बनवाना होगा। जमीन अगर कृषि भूमि में आती है तो आपको उसका कनवर्जन कराना होगा और उसे गैर कृषि भूमि में लाना होगा। आपके पास जमीन के पूरे डॉक्यूमेंट्स और नक्शा होना चाहिए।
कंपनी के वेबसाइट पर करना होगा अप्लाई
पेट्रोल पंप का आवेदन करने के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा। इसके लिए कंपनी अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को सूचित करेगी। अब सभी तेल कंपनियां ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार करती हैं। अन्य किसी भी तरह से किए गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाता है।