फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Global Hackathon: 40 लाख रुपये जीतने का मौका, डिजिटल पेमेंट पर ग्लोबल हैकाथॉन होगा आयोजित, यहां जानें पूरी डिटेल

Wed, 10 Nov 2021 10:48 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI Global Hackathon: आरबीआई उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल पेमेंट को और भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अपना पहला ग्लोबल हैकाथॉन आयोजित करने जा रहा है। 'हार्बिंजर 2021' नाम के इस हैकाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) डिजिटल भुगतान को उपभोक्ताओं के लिए और भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अपना पहला ग्लोबल हैकाथॉन आयोजित करने जा रहा है। मंगलवार को आरबीआई ने इस संबंध में बयान जारी कर घोषणा की। 'हार्बिंजर 2021' नाम के इस हैकाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से शुरू होंगे।

विज्ञापन


डिजिटल पेमेंट से जुड़े समाधान पेश करने होंगे
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस ग्लोबल हैकाथन की घोषणा करते हुए बताया कि हैकाथॉन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान की पहुंच आखिरी व्यक्ति तक करने, इसे और सरल बनाने और इससे जुड़े अनुभव को बेहतर करने के समाधान पेश करने होंगे। इसके साथ ही डिजिटल भुगतान प्रक्रिया को और भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने से जुड़े मुद्दों की पहचान कर उनके समाधान बताते होंगे। 

विजेता को मिलेंगे 40 लाख, तो रनर-अन को 20 लाख 
रिजर्व बैंक के अनुसार, हार्बिंजर 2021 हैकाथन का हिस्सा बनने से प्रतिभागियों के विजेताओं की घोषणा ज्यूरी द्वारा की जाएगी। एक ज्यूरी हर एक वर्ग में विजेताओं का चयन करेगी। पहला स्थान पाने वाले को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले (रनर-अप) प्रतिभागी को 20 लाख रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें