फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: क्या भारतीय नोट पर नहीं दिखेगी महात्मा गांधी की तस्वीर? रिजर्व बैंक ने दिया ये बड़ा बयान

Mon, 06 Jun 2022 03:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही आपको नोटों पर रविंद्र नाथ टैगोर और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम की तस्वीर भी दिखाई दे सकती है। इसमें बताया गया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) महात्मा गांधी के साथ ही इन हस्तियों की तस्वीरों वाले नोट लाने पर गहन विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
भारतीय मुद्रा में बदलाव पर आरबीआई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नोट पर हमेशा से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर देखने को मिली है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इनमें कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक अब इंडियन करेंसी में एक बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। यह बदलाव नोटों पर छपने वाली महात्मा गांधी की तस्वीर को लेकर होने वाला है। यह खबर मीडिया की सुर्खियां बनी तो आरबीआई ने इस संबंध में अपना बयान जारी कर इन अटकलों को खारिज किया है। 

विज्ञापन


रिपार्ट में किया गया था यह दावा  
एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक भारत में सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर वाली नोटों की छपाई होती है, लेकिन इसमें अब बदलाव की संभावना है। रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही आपको नोटों पर रविंद्र नाथ टैगोर और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम की तस्वीर भी दिखाई दे सकती है। इसमें बताया गया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) महात्मा गांधी के साथ ही इन हस्तियों की तस्वीरों वाले नोट लाने पर गहन विचार कर रहा है। 

आरबीआई ने कहा-कोई प्रस्ताव नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब उन रिपोर्टों पर अपना बयान जारी किया है जिनमें कहा गया कि केंद्रीय बैंक मौजूदा मुद्रा में बदलाव पर विचार कर रहा है और अन्य लोगों के साथ महात्मा गांधी के चेहरे को बदलने की तैयारी चल रही। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि मौजूदा भारतीय मुद्रा और बैंक नोटों में कोई बदलाव करने का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और इस तरह की बातें अटकलें मात्र हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें