फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Edible oil Rate: 10 रुपये लीटर और घट सकता है खाद्य तेल का भाव, लोगों को महंगाई से मिलेगी राहत

Fri, 05 Aug 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

खाने वाले तेल (Edible Oil) की कीमतें अभी भी 150 रुपये से ऊपर ही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, मूंगफली तेल का भाव अभी 187.55 रुपये लीटर है। एक महीने पहले भी यह 187.88 रुपये लीटर था। सरसों का तेल 173.9 रुपये लीटर है जो एक महीने पहले 178.32 रुपये था।
विज्ञापन
खाद्य तेल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर से खाने के तेल की कीमतें घट सकती हैं। सरकार ने इस संबंध में कंपनियों से विचार करने को कहा है। खाद्य सचिव ने बृहस्पतिवार को तेल कंपनियों के साथ बैठक की थी। इसमें हर लीटर पर कम से कम 10 रुपये कीमत घटाने की बात कही गई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि हाल में तेलों की कीमतें 30 रुपये लीटर तक घटी थीं। सरकार अगर फिर से खाद्य तेलों का दाम घटाने में सफल रहती है तो त्योहारी सीजन में भी इसका फायदा लोगों को मिलेगा। 

विज्ञापन


150 रुपये से ज्यादा हैं भाव
खाने वाले तेल की कीमतें अभी भी 150 रुपये से ऊपर ही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, मूंगफली तेल का भाव अभी 187.55 रुपये लीटर है। एक महीने पहले भी यह 187.88 रुपये लीटर था। सरसों का तेल 173.9 रुपये लीटर है जो एक महीने पहले 178.32 रुपये था। वनस्पति तेल का भाव155.2 रुपये है। एक महीने पहले 163 रुपये था।

सोया तेल का भाव 10 रुपये गिरा
सोया तेल की कीमत एक महीने में 10 रुपये घटी है। यह 165.5 रुपये से घटकर 157.84 रुपये लीटर पर आ गया है। सूरजमुखी तेल का भाव इसी दौरान 186 से घटकर 171 रुपये लीटर हो गया है। इस समय विदेशी बाजारों में तेल की कीमतें कम हैं। ऐसे में भारत में भी घटाने की मांग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें