फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Loan: पीएनबी ने कर्ज सस्ता कर दिया दिवाली का तोहफा, ब्याज दर 6.50 प्रतिशत पर आई 

Thu, 04 Nov 2021 10:51 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को कर्ज पर लगने वाले ब्याज को 0.05 प्रतिशत घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। नई दरें आठ नवंबर से प्रभाव में आएंगी।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को कर्ज पर लगने वाले ब्याज को 0.05 प्रतिशत घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। नई दरें आठ नवंबर से प्रभाव में आएंगी। शेयर बाजार को दी गई सूचना में बैंक की ओर से कहा गया है कि रेपो से जुड़ी ब्याज दर (RLLR) को आठ नवंबर से 6.55 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि बैंक ने पिछली बार 17 सितंबर को अपने रेपो आधारित ब्याज को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन


आवास से लेकर पर्सनल लोन तक में राहत
पंजाब नेशनल बैंक अब गृह ऋण पर 6.8 फीसदी व कार ऋण पर 7.15 फीसदी के आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। बैंक जन सामान्य को 8.95 फीसदी की ब्याज दर पर वैयक्तिक ऋण उपलब्ध कराएगा जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम है। आरएलएलआर में कमी के साथ आवास, कार, शिक्षा, पर्सनल लोन सहित सभी कर्ज सस्ते हो जाएंगे। 

कर्ज लेने के लिए नही देनी होगी प्रोसेसिंग फीस 
पीएनबी ने अपने ग्राहकों को आसानी से कर्ज दिलाने के लिए फेस्टिवल बोनैंजा ऑफर की पेशकश की है। इस त्योहारी पेशकश के तहत बैंक अपने सभी प्रमुख रिटेल उत्पादों जैसे ग्रह ऋण, वाहन ऋण, माई प्रोपर्टी लोन, पेंशन व गोल्ड लोन पर सभी तरह के सेवा शुल्क/प्रोसेसिंग फीस एवं डाक्यूमेंटेशन चार्ज को माफ कर रहा है। यानी अब कर्ज लेने के लिए ग्राहक को किसी भी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। 
विज्ञापन


आरएलएलआर को इस तरह समझें 
आरएलएलआर रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट कहते हैं। रेपो रेट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तय करता है जिसके आधार पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन देते हैं। आरएलएलआर दरअसल फ्लोटिंग रेट आधारित पर्सनल या रिटेल लोन होता है जो बाहरी बेंचमार्क से संबंधित होता है। यहां बाहरी बेंचमार्क का अर्थ रिजर्व बैंक के रेपो रेट से है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें