फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर मिलेगी एक रुपये की राहत, कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल के पार

Wed, 11 Apr 2018 12:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 71 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बीच केंद्र सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर खुद वहन करने के लिए कहा है। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती को लेकर सरकार ने कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन


मिलेगी थोड़ी सी राहत
सरकार के इस कदम से आम आदमी को थोड़ी सी राहत मिलने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस वक्त पिछले 4.5 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर हैं। इसमें अभी राहत मिलने की संभावना भी कम है, क्योंकि कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

सीरिया और ट्रेड वॉर से पड़ा असर
ब्रेंट क्रूड करीब 4 परसेंट चढ़कर 71 डॉलर के पार निकलने में कामयाब रहा। दरअसल अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर घटने से क्रूड के भाव चढ़े हैं। साथ ही अमेरिका के सीरिया पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की अटकलों ने भी क्रूड में आग लगाई है। वहीं सऊदी अरब क्रूड के दाम 80 डॉलर तक चाहता है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी गिरकर 70.9 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

 

शेयर में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट

सरकार द्वारा यह आदेश देने के बाद तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। इंडियन ऑयल का शेयर 170 रुपये आ गया, जबकि भारत पेट्रोलियम का शेयर 4.5 फीसदी गिर कर के 431 रुपये पहुंच गया। सबसे ज्यादा गिरावट हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयरों में देखी गई, जो 6 फीसदी टूटकर 340 रुपये के स्तर पर आ गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें