चार महानगरों में सबसे सस्ता डीजल दिल्ली में है। यह शनिवार को 68 रुपये पर है।
बता दें कि बीते 30 मई से
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। उससे पहले कर्नाटक चुनाव के बाद 16 दिन में पेट्रोल में 3.80 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यदि पिछले दस दिनों का इंडेक्स देखा जाए तो दिल्ली में पेट्रोल 1 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। लेकिन जिस तेजी से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गईं थीं, उसके मुकाबले कीमतों में गिरावट काफी कम है।