फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में किस भाव पर मिल रहा ईंधन

Sat, 23 Jul 2022 02:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को  पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का मूल्य 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल का मूल्य 89.96 रुपये प्रति लीटर है।   
 
विज्ञापन
Petrol Diesel Rate - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हुईं हैं। 23 जुलाई को जारी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में नरमी को देखते हुए घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनीं हुईं हैं। इससे पहले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 0.51 प्रतिशत घटकर 103.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।   

विज्ञापन

  
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को  पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का मूल्य 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल का मूल्य 89.96 रुपये प्रति लीटर है।   

इंडियन ऑयल के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शनिवार (23 जुलाई) को इस प्रकार हैं...

शहर             पेट्रोल     डीजल
दिल्ली           96.72    89.62
नोएडा           96.79    89.96
गाजियाबाद    96.58    84.75
लखनऊ        96.79    89.76
चंडीगढ़         96.20    84.26
कोलकाता     106.03   92.76
मुंबई            106.35   94.28
*सभी भाव प्रति लीटर में

 
आपको बता दें कि बीते हफ्ते सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगाए गए कर को समाप्त करने जबकि डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर लगाने वाले कर में कटौती करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुईं हैं।  
विज्ञापन


सरकार के फैसले से तेल निर्यातक कंपनियों को होगा फायदा 

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर लगने वाले कर में दो-दो रुपये की कटौती कर इसे क्रमशः 11 रुपये और चार रुपये प्रति लीटर कर दिया है। घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर लगने वाले कर को भी 23,250 रुपये प्रति टन से घटाकर 17,000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से तेल की निर्यातक कंपनी ओएनजीसी और वेदांता लिमिटेड जैसे घरेलू तेल उत्पादकों को फायदा होने की उम्मीद बढ़ी है। 

घर पर बैठकर ही ऐसे जान सकते हैं शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत 

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोलियम पदार्थों कीमतें संशोधित की जाती है। नई कीमतें हर दिन सुबह छह बजे से प्रभाव में आ जाते हैं। अपने घर पर रहते हुए की आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत पता करने के लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजें।  अपने मैसेज में 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड' टाइप करें। पेट्रोल पंप का कोड आप इस यूआरएल https://iocl.com/petrol-diesel-price पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें