फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infosys-Paytm: विजय शेखर शर्मा फिर से नियुक्त हुए पेटीएम के CEO, इंफोसिस ने फिर जताया सलिल पारेख पर भरोसा

Sun, 22 May 2022 04:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौरतलब है कि विजय शेखर शर्मा को एक बार फिर से 5 साल के लिए पेटीएम का सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं इंफोसिस ने सलिल शेखर पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।
विज्ञापन
पेटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अग्रणी मोबाइल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ब्रांड के मालिक वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने शनिवार को विजय शेखर शर्मा को एक बार फिर से 5 साल के लिए पेटीएम का सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर फर्म इंफोसिस ने एक बार फिर से चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में सलिल पारेख को नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


विजय शेखर को फिर से बनाया गया पेटीएम का सीईओ और एमडी
गौरतलब है कि विजय शेखर शर्मा को एक बार फिर से 5 साल के लिए पेटीएम का सीईओ नियुक्त किया गया है। विजय शेखर शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में 19 दिसंबर 2022 से 18 दिसंबर 2027 तक पांच साल के लिए काम करेंगे।

अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में ओसीएल ने कहा कि उसने पांच साल के लिए अपने प्रबंध निदेशक के रूप में विजय शेखर शर्मा को फिर से नियुक्त किया है। फिनटेक कंपनी पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कंपनी ने जारी किया बयान
कंपनी के बयान में आगे कहा गया है कि विजय शेखर शर्मा एक भारतीय प्रौद्योगिकी उद्यमी हैं। उन्होंने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और इसके उपभोक्ता ब्रांड पेटीएम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में भारत में डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवाओं के परिदृश्य में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में पेटीएम 50 करोड़ भारतीयों को अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में लाने के मिशन पर है।

सलिल पारेख फिर बने इंफोसिस के सीईओ और एमडी
भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने रविवार को जानकारी दी कि उसने सलिल पारेख को ने 1 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2027 तक कंपनी ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में सलिल पारेख को फिर से नियुक्त किया है। कंपनी के निदेशक मंडल की 21 मई, 2022 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बोर्ड ऑफ डारेक्टर ने कंपनी की नामांकन और पारिश्रमिक समिति (एनआरसी) की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया। 

सलिल पारेख जनवरी 2018 से इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक हैं। उनकी पुनर्नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। इससे पहले पारेख ने कैपजेमिनी में ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य थे। यहां उन्होंने 25 साल तक कई पदों पर काम किया। पारेख के पास आईटी सेक्टर में काम करने का करीब 30 साल से अधिक का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें