फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम ऑफलाइन फेस्टिवल: 100% कैशबैक का ऑफर

Mon, 12 Dec 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेटीएम
विज्ञापन
नोटबंदी का डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम को खूब फायदा हुआ है। नोटबंदी के कारण पैदा हुए नकदी संकट को भूनाने के लिए कंपनी ने एक और कदम उठाया है। पेटीएम ने '12/12 कैश फ्री फेस्टिवल' लॉन्च करने की तैयारी र ली है।  कंपनी इसे पहला  ऑफलाइन फेस्टिवल बता रही है। डिजिटल भुगतान के लिए कंपनी अपने करीब 15 लाख ऑफलाइन स्टोर्स पर आकर्षक ऑफर दे रही है। पेटीएम के जरिये किए जाने वाले पेमेंट्स पर कंपनी 100 फीसदी तक कैशबैक भी ऑफर कर रही है।
विज्ञापन


ये हैं ऑफर
ऑफलाइन स्टोर में पेटीएम के जरिए जो ऑफर पेश दिए जा रहे हैं, उनमें फ्री मूवी टिकट, फ्री उबर टैक्सी की सवारी, आईफोन और टी-20 मैच के टिकट शामिल हैं। ये ऑफर किराना दुकान से लाकर बड़े ब्रांड के स्टोर पर भी मिलेंगे। कंपनी ने इन ऑफर के लिए सुपर मार्केट बिग बाजार, पैंटालून्स, स्पेंसर्स, हेरिटेज फ्रेश, फैशन ब्रांड पीटरइंग्लैंड, अलेनसोली, टाटा-क्रोमा, द मोबाइल स्टोर, बर्गर किंग और पित्जा हट समेत कई ऑफलाइन स्टोर्स से साझेदारी की है।
  Introducing the 12:12 #CashfreeFestival - Pay with Paytm at over 15 Lakh stores & Win BIG: https://t.co/05Enq0RHGX pic.twitter.com/LiNuwUZK6X — Paytm (@Paytm) December 10, 2016 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल सालाना इवेंट होगा

पेटीएम
पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने इस ऑफर के बारे में ट्वीट किया है, 'पेटीएम भारत में 12/12 की एक नई परंपरा शुरू कर रहा है।' पेटीएम के सीईओ ने बताया कि यह फेस्टिवल सालाना इवेंट होगा। उन्होने कहा, '12/12 कैश फ्री फेस्टिवल का मकसद मोबाइल भुगतान और कॉमर्स की पूरी शक्ति का उत्सव मनाना है। यह फेस्टिवल इस बात का भी संकेत है कि हम कारोबारी समुदाय के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है। इसका फायदा यह होगा कि हमारे छोटे से छोटे वेंडर्स भी अपने स्टोर्स पर जीरो कॉस्ट पर मोबाइल पेमेंट्स स्वीकार कर सकें। आने वाले दिनों में यह उत्सव मनाया जाता रहेगा।'

  Paytm starts a new annual tradition of 12:12 in India. Go shop all around you and get cool offers ✨🌟🎊 — Vijay Shekhar (@vijayshekhar) December 10, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें