फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो के बाद एक और कंपनी ने की अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट!

Fri, 09 Dec 2016 11:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस जियो की अनलिमिटेड कॉल्स और अनलिमिटेड इंटरनेट सेवा के बाद अब देश की एक ओर बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने भी अपने ग्राहकों के लिए नया फ्री वॉयस कालिंग और नेट पैक लॉन्च किया है।
विज्ञापन


इससे पहले गुरूवार को एयरटेल और आइडिया दोनों टेलीकॉम कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लिए नई प्लान की स्किम लॉन्च की थी। जियो के अनलिमिटेड फ्री कॉल के बाद देश की अन्य कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लुभाने के लिए ये कदम उठाया है। 

वोडाफोन का ये नया प्लान सभी 2जी, 3जी और 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए होगा। चार नये प्लान के साथ शुरू होने वाली इस स्किम का 144-149 रूपये और 344-349 रूपये में लाभ उठा सकते है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

साथ ही इस प्लान की खास बात ये है कि जियो की तरह ये नया प्लान भी रोमिंग फ्री होगा। वोडाफोन कंपनी ने बताया कि उसने अपने 4जी ग्राहकों के डाटा प्लान में 50 फीसदी की कटौती की है।

कंपनी ने सभी प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए निकाला है। वोडाफोन के अलावा एयरटेल और आडिया ने भी अपने डाटा प्लान की कीमतों के घटाया है। रिलायंस जियो के बढ़ते प्रभाव से अन्य टेलीकॉम कंपनियों के डाटा प्लान की कीमतों में बहुत गिरावट आयी है। जियो के 83 दिनों में 52 मिलियन ग्राहक बने है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें