फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Gaming: कौन है पीएम से मिलने वाली पायल धरे, जिन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद गेमिंग से पाई शोहरत

Sat, 13 Apr 2024 02:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Payal Gaming: पायल के गेमिंग की यात्रा तब शुरू हुई जब उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें वीडियो गेम की दुनिया से परिचित कराया। पायल के गेमर बनने की यात्रा में उनके पिता ने उनका अटूट समर्थन किया। हालांकि मां शुरू में उनके भविष्य को लेकर चिंतित थीं लेकिन पायल के दृढ़ संकल्प और जुनून को देखकर उनका दृष्टिकोण भी बदला।
विज्ञापन
पायल धरे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पूर्व भारत के टॉप गेमर्स से बातचीत की। इससे जुड़ा एक वीडिओ शनिवार को सार्वजनिक किया गया। पीएम मोदी जिन गेमर्स से मिले उनमें अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट शामिल हैं। पीएम ने इन गेमर्स से मुलाकात कर उनकी सफलता की कहानी के बारे में जाना।

विज्ञापन


पीएम से मिले वाले गेमर्स में पायल धरे नामक युवती भी शामिल हैं, जो कि मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। वे देश की वे देश की एकमात्र चर्चित महिला ऑनलाइन गेमर हैं। पायल के यूट्यूब पर करीब 37 लाख सब्सक्राइबर्स है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रखी है। पायल को क्रिएटर्स यूनाईटेड 2023 के दौरान डायनमिक गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर सम्मान से भी नवाजा गया है।

पायल धरे मूल रूप से एमपी के छिंदवाड़ा जिले के गांव उमरानाला की रहने वाली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भिलाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने 2019 में गेमिंग की दुनिया में प्रवेश किया और अब काफी सफल गेमर बन चुकी हैं। मध्य प्रदेश के छोटे से शहर छिंदवाड़ा की रहने वाली पायल धारे ने कम उम्र से ही सामाजिक रूढ़ियों को धता बताते हुए गेमर के रूप में एक यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन


पायल के गेमिंग की यात्रा तब शुरू हुई जब उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें वीडियो गेम की दुनिया से परिचित कराया। पायल के गेमर बनने की यात्रा में उनके पिता ने उनका अटूट समर्थन किया। हालांकि मां शुरू में उनके भविष्य को लेकर चिंतित थीं लेकिन पायल के दृढ़ संकल्प और जुनून को देखकर उनका दृष्टिकोण भी बदला। पीएम से बातचीत के दौरान गेमर्स ने पीएम मोदी को नमो-OP नाम दिया। जिसका मतलब है कि नमो ओवर पावर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें