फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax: डिजिटल हस्ताक्षर से बदल सकते हैं पासवर्ड, आयकर विभाग ने जारी किया है एफएक्यू

Mon, 01 Aug 2022 05:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

एफएक्यू में बताया गया है कि विभिन्न बैंकों को आयकर विभाग की ओर से सभी जानकारी 3-4 दिनों में भेज दी जाती है। उसके बाद ही वह जानकारी आयकर रिटर्न या पहले से भरे गए ब्योरे में जुड़ती है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने आईटीआर भरने वालों और कॉरपोरेट जगत के लिए बार-बार पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) का एक ब्योरा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि डिजिटल हस्ताक्षर का सत्यापन कर पासवर्ड बदल सकते हैं। ई-फाइलिंग खाते में इंटरनेट बैंकिंग के जरिये सीधे भी लॉग-इन कर सकते हैं। आयकरदताओं ने ज्यादा सवाल एआईएस, 26 एएस में दिखाई देने वाली आय में अंतर, बैंक ब्याज की बचत के लिए कटौती, कर व्यवस्था में बदलाव और ऑफलाइन रिटर्न भरने जैसे सवाल पूछे थे। 

विज्ञापन


एफएक्यू में बताया गया है कि विभिन्न बैंकों को आयकर विभाग की ओर से सभी जानकारी 3-4 दिनों में भेज दी जाती है। उसके बाद ही वह जानकारी आयकर रिटर्न या पहले से भरे गए ब्योरे में जुड़ती है। आईटीआर में कर भुगतान की जानकारी अपने आप दिखने लगती है। लेकिन, इसके लिए करदाताओं को थोड़ा इंतजार करना होगा। 

कॉरपोरेट के लिए 31 अक्तूबर तक भरना होगा आयकर रिटर्न 
कॉरपोरेट और कारोबारियों के लिए 31 अक्तूबर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख होती है। ऐसे मामलों में जहां करदाता पहले से भरे हुए विवरणों के अलावा अतिरिक्त विवरण पहले ही भर चुका है, ऐसे भुगतान विवरण को अग्रिम कर के लिए विवरण जोड़ें लिंक पर क्लिक करने के बाद मैन्युअल रूप से दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


एनआरआई के लिए उपयोगी 
एनआरआई के पास आधार कार्ड नहीं होता है। इसलिए इस तरह के जवाबों से उन्हें आयकर भरने में आसानी होगी। वे अपने कानूनी वारिस को पंजीकृत कर सकते हैं।

54 लाख रिटर्न भरे गए आखिरी दिन
30 जुलाई तक 5.10 करोड़ आईटीआर भरे गए थे। 31 जुलाई रात 8 बजे तक 54 लाख रिटर्न भरे गए। विभाग ने कहा, पहले एक घंटे में 4.73 लाख आईटीआर भरे गए थे। पिछले वित्तवर्ष में 5.95 करोड़ रिटर्न भरे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें