फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो: टेकऑफ से ठीक पहले यात्री ने की विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश, क्रू ने पकड़कर अफसरों को सौंपा

Wed, 20 Sep 2023 02:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विमान के क्रू ने नियमों का पालन करते हुए उस यात्री को नियमों का उल्लंघन करता पाया और उसे अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से चेन्नई जा रहे एक विमान में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने टेकऑफ से ठीक पहले आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की। इस दौरान क्रू के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और चेन्नई में अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन


एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विमान के क्रू ने नियमों का पालन करते हुए उस यात्री को नियमों का उल्लंघन करता पाया और उसे दरवाजा खोलने से रोक लिया। बाद में उस शख्स को चेन्नई एयरपोर्ट पर स्थानीय अफसरों को सौंप दिया गया। बयान में कहा गया है कि यात्री की इस हरकत से किसी अन्य पैसेंजर की जान पर खतरा नहीं पैदा हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें