फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी-नोट्स निवेश में गिरावट जारी, अगस्त अंत तक 79,088 करोड़ रुपये रहा

Mon, 16 Sep 2019 07:08 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
investment
विज्ञापन
देश के पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए होने वाले निवेश में अगस्त में लगातार गिरावट दर्ज की गयी। अगस्त अंत तक यह 79,088 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन


पी-नोट्स से होने वाले निवेश में जून से गिरावट जारी है। जबकि मई महीने में अप्रैल के मुकाबले बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी।

पी-नोट्स को पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा जारी किया जाता है। इसके जरिये ऐसे विदेशी निवेशक भारतीय पूंजी बाजार में निवेश करते हैं जो प्रत्यक्ष तौर पर भारतीय शेयर बाजार की नियामकीय बाध्यताएं पूरी किए बगैर यहां निवेश करना चाहते हैं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक घरेलू पूंजी बाजार में पी-नोट्स के जरिए होने वाला निवेश अगस्त अंत तक 79,088 करोड़ रुपये रह गया जो जुलाई अंत तक 81,082 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


घरेलू पूंजी बाजार में विदेशी निवेशक शेयर, बांड और डेरिवेटिव सौदों में निवेश करते हैं।

जून अंत तक यह आंकड़ा 81,913 करोड़ रुपये था। वहीं मई अंत में यह 82,619 करोड़ रुपये रह गया जो अप्रैल में 81,220 करोड़ रुपये था।

अगस्त अंत तक इसके माध्यम से शेयर बाजार में 52,150 करोड़ रुपये, बांड बाजार में 26,259 करोड़ रुपये और डेरिवेटिव बाजार में 678 करोड़ रुपये निवेश किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें