फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार तो छोड़ो, लालटेन जलाने के पहले भी सोचेगा पाकिस्तानी नागरिक, पेट्रोल-केरोसिन के दाम में लगी आग

Tue, 30 Apr 2019 05:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम शतक पार कर सकता है। इसके साथ ही डीजल से लेकर के केरोसीन के दाम 15 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश वहां के पेट्रोलियम प्राधिकरण ने की है। पहले से ही महंगाई से परेशान वहां की जनता के लिए और दिक्कतों का इजाफा हो जाएगा। इससे अन्य रोजाना प्रयोग होने वाले सामान की कीमतें और बढ़ने की उम्मीद है।  

सबसे ज्यादा बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

पाकिस्तान की तेल और गैस प्राधिकरण ने जो प्रस्ताव दिया है, उसके मुताबिक पेट्रोल के दाम में 14.38 रुपये और डीजल में 4.89 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा केरोसीन पर  7.45 रुपये और लाइट डीजल ऑयल पर 6.41 रुपये बढ़ाने के लिए कहा है। 

यह हो सकता है नया दाम

प्रस्ताव के मुताबिक पेट्रोल का नया दाम 113.26 रुपये प्रति लीटर, डीजल का 122.32 रुपये प्रति लीटर, लाइट डीजल ऑयल का दाम  86.94 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 96.76 रुपये का मिलेगा। 

महंगाई में मनेगा रमजान का त्योहार

इस बार पाकिस्तान की जनता को रमजान का पूरा महीना महंगाई के आलम में मनाना होगा। फिलहाल फल-सब्जी से लेकर दूध और दवाइयां भी महंगी हो गई हैं। पिछले महीने पाकिस्तान में महंगाई दर नौ फीसदी के पार पहुंच गई थी। 

विज्ञापन

- फोटो : amar ujala

दूध के लिए तरस रही पाकिस्तानी जनता

मंहगाई की मार झेल रही पाकिस्तान की जनता के लिए परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सब्जियों, पेट्रोल, डीजल आदि चीजों की पहली ही कीमतें काफी ज्यादा थी, अब पाकिस्तान की आवाम की हालत और भी खराब हो गई है। दूध के बढ़े दामों ने उसकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया है।

कराची डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने अचानक से ही दूध के दामों में 23 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके कारण यहां दूध की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं खुदरा बाजार में दूध 100 से 180 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। भारतीय रुपये की तुलना में पाकिस्तानी रुपये का मूल्य आधा है।

पाकिस्तान में टमाटर जैसी सब्जियां भी काफी महंगी हो गई हैं। वहां एक किलो टमाटर के लिए लोग 150 रुपये चुका रहे हैं। 

आईएमएफ से नहीं मिला है बेलआउट पैकेज

फिलहाल पाकिस्तान को आईएमएफ से बेलआउट पैेकेज भी नहीं मिला है। इससे उसकी स्थिति में किसी तरह का कोई सुधार नहीं आया है। फिलहाल पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच बेलआउट के लिए तकनीकि आधार पर बातचीत शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

- फोटो : Social media

केंद्रीय बैंक ने बढ़ाया ब्याज दर

इतना ही नहीं, वहां केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाकर 10.75 फीसदी कर दी है। बता दें कि पाकिस्ताम में जुलाई से मार्च के दौरान औसत महंगाई साल दर साल के आधार पर 6.97 फीसदी बढ़ी है, जिसको देखते हुए केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाने का निर्णय लिया था। बीते वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान सरकार ने सालाना महंगाई दर 6 फीसदी करने का लक्ष्य रखा था, जिसे सरकार पूरा नहीं कर पाई। 

बेरोजगारी तोड़ सकती है पाकिस्तान का दम

आगामी वर्षों में पाकिस्तान में 10 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं। इसके चलते गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में 40 लाख की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पाकिस्तान के पास आयात करने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है। पाकिस्तान का विदेशी पूंजी भंडार फिलहाल, 8.5 अरब डॉलर का है। लेकिन, यह दो महीने के आयात के लिए भी काफी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें