फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 से अब तक 22,000 से ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका में मांगी शरण, ये है कारण

Wed, 30 Oct 2019 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 से अब तक 22,000 के ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका में शरण लेने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 7,000 महिलाएं हैं। 

बेरोजगारी है सबसे बड़ा कारण

इस संदर्भ में नॉर्थ अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि 22,000 भारतीय अमेरिका में रहना चाहते हैं। भारत में बेरोजगारी इसका सबसे बड़ा कारण है। आगे चहल ने कहा कि ये चिंता का विषय है। 

2014 से अब तक 22,371 भारतीयों ने अमेरिका में 

नॉर्थ अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन को फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन एक्ट (FOIA) के जरिए जानकारी मिली है कि साल 2014 से अब तक 22,371 के ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका में शरण लेने के लिए आवेदन किया है। 22,371 में से 6,935 महिलाएं हैं और 15,436 पुरुष हैं। 

कानूनी तरीके को अपनाएं भारतीय

इस महीने की शुरुआत में, मेक्सिको ने अवैध रूप से अमेरिका में घुसने के लिए एक महिला सहित 311 भारतीयों को निकाला था। इसके ध्यान में रखते हुए सिंह ने कहा है कि अमेरिका आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को किसी भी तरह की कठिनाइयों से बचने के लिए कानूनी तरीके से देश में प्रवेश करना चाहिए।

साल 2017 में लंबित थे 542,411 मामले

साल 2017 में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की शुरुआत में, इमिग्रेशन न्यायाधीसों के समक्ष 542,411 मामले लंबित थे। सितंबर 2019 तक, बैकलॉग 1,023,767 सक्रिय मामलों में बढ़ गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें