फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Klaus Zellmer: भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए साझेदार की तलाश कर रही स्कोडा, सीईओ ने बताया कंपनी का प्लान

Mon, 01 Jul 2024 11:16 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Klaus Zellmer: फॉक्सवैगन समूह की कंपनी भारत में फिलहाल कुशाक और स्लाविया जैसे मॉडल बेच रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले साल की शुरुआत में एक बिल्कुल नये कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) पेश करना है, जिससे बाजार में उसकी बिक्री लगभग दोगुनी हो सकती है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने पिछले साल करीब 49,000 गाड़ियां बेचीं।
विज्ञापन
क्लॉस जेलमर - फोटो : skoda storyboard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार विनिर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) क्लॉस जेलमर (Klaus Zellmer) ने भारतीय बाजार को कंपनी के लिए यूरोप के बाहर सबसे महत्वपूर्ण बाजार बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत में स्कोडा नए मॉडल लाने की तैयारी में है। कंपनी भारत बिक्री नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इसके साथ ही जेलमर ने एक महत्वपूर्ण एलान भी किया है। उन्होंने कहा है कि कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी भारत में साझेदारी करने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन


फॉक्सवैगन समूह की कंपनी भारत में फिलहाल कुशाक और स्लाविया जैसे मॉडल बेच रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले साल की शुरुआत में एक बिल्कुल नये कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) पेश करना है, जिससे बाजार में उसकी बिक्री लगभग दोगुनी हो सकती है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने पिछले साल करीब 49,000 गाड़ियां बेचीं।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यात्री वाहन बाजार है। भारत में पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 42 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई। फॉक्सवैगन समूह की कंपनी स्कोडा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन भी लाने की योजना बना रही है। यहां स्कोडा ऑटो के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लॉस जेलमर ने कहा कि वाहन विनिर्माता सीखने और पूरी तरह से ग्राहक-केंद्रित होने के लिए तैयार है, क्योंकि वह यूरोप के बाद भारत को ब्रांड के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार मानता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “भारत यूरोप के बाहर हमारा सबसे महत्वपूर्ण साहसिक कार्य स्थान है क्योंकि यही वह स्थान है जहां हमें आगे बढ़ना है।” उन्होंने कहा कि भारत स्कोडा ऑटो की वृद्धि रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे व्यापक और सबसे नया उत्पाद पोर्टफोलियो लेकर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें