कृषि और संबद्ध क्षेत्र से उत्पादन का सकल मूल्य (जीवीओ) वित्त वर्ष 2012 से वित्त वर्ष 2024 के दौरान स्थिर मूल्यों पर 54.6 प्रतिशत बढ़कर 29.49 लाख करोड़ रुपये हो गया। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इसमें आगे कहा गया है कि वर्तमान मूल्यों पर कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में लगभग 225 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 2011-12 में 1,502 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 4,878 हजार करोड़ रुपये हो गई है।
पांच राज्यों - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और हरियाणा - ने 2023-24 में अनाज के जीवीओ (स्थिर मूल्यों पर) में लगभग 53 प्रतिशत का योगदान दिया। एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, कम हिस्सेदारी (2011-12 में 18.6 प्रतिशत से 2023-24 में 17.2 प्रतिशत) के साथ, उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान बनाए रखा है।
ये भी पढ़ें: RBI: आरबीआई ने सात दिवसीय VRRR नीलामी आयोजित की, 5.45% भारित औसत दर पर 84975 करोड़ रुपये स्वीकार किए
फल समूह में 2023-24 में केले का स्थिर मूल्य जीवीओ (47,000 करोड़ रुपये) आम (46,100 करोड़ रुपये) से आगे निकल गया है। 2011-12 से 2021-22 तक लगातार फल समूह में जीवीओ (स्थिर मूल्यों पर) में आम का सबसे अधिक योगदान रहा है।