फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.01 अरब डॉलर घटा, RBI ने बताया- 697.93 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 27 Jun 2025 06:19 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जून को समाप्त हफ्ते के दौरान 1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं स्वर्ण भंडार 573 मिलियन डॉलर घटकर 85.74 अरब डॉलर रह गया। 

विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जून को समाप्त सप्ताह में 1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर हो गया। पिछले सप्ताह में भंडार 2.29 अरब डॉलर बढ़कर 698.95 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: भारत में रूसी थर्मल कोयले की मांग में उछाल, मई में आयात 1.3 मिलियन टन के उच्च स्तर पर पहुंचा
विज्ञापन

 

विदेशी मुद्रा आस्तियों में हुई 357 मिलयन डॉलर की गिरावट

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्र अस्तियां 357 मिलियन डॉलर घटकर 589.06 अरब डॉलर रह गई।  विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 

स्वर्ण भंडार 573 मिलयन डॉलर घटा

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 573 मिलियन डॉलर घटकर 85.74 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 85 मिलियन डॉलर घटकर 18.672 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 10 लाख डॉलर घटकर 4.45 अरब डॉलर रह गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें