फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास: देश को सतत वृद्धि के पथ पर ले जाने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की, बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष

Wed, 27 Sep 2023 09:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा, "अगर हमें मध्यम आय के जाल से बाहर निकलना है तो निजी क्षेत्र को अपने निवेश और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अनुसंधान व विकास में अपना योगदान बढ़ाने की जरूरत है।  बेरी ने कहा कि सतत वृद्धि के पथ पर हमारा नेतृत्व करने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की है।"
विज्ञापन
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग की उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने बुधवार को कहा कि सरकार समग्र विकास की सुविधा दे रही है लेकिन देश को सतत वृद्धि के पथ पर ले जाने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की है। बेरी ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में निजी क्षेत्र का योगदान 40 प्रतिशत है, जबकि विकसित देशों में इसकी हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है।

विज्ञापन

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा, "अगर हमें मध्यम आय के जाल से बाहर निकलना है तो निजी क्षेत्र को अपने निवेश और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अनुसंधान व विकास में अपना योगदान बढ़ाने की जरूरत है।  बेरी ने कहा कि सतत वृद्धि के पथ पर हमारा नेतृत्व करने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की है।"   

उन्होंने कहा कि देश को सतत विकास के पथ पर ले जाने के लिए अमृत काल में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच संबंधों को फिर से परिभाषित करने की आवश्यकता है। बेरी ने आगे कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी कामकाजी आबादी और लचीले भौतिक और डिजिटल संस्थानों के लाभ से भारत का टेक-ऑफ क्षण आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें