फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम को एक और झटका: मैक्वायरी कैपिटल ने टार्गेट प्राइस घटाकर 450 रुपये किया, निवेशकों का बुरा हाल

Thu, 17 Mar 2022 02:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Macquarie Slashes Paytm Price Target: दिग्गज डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम को एक और बड़ा झटका लगा है। मैक्वायरी कैपिटल ने पेटीएम के शेयरों का टार्गेट प्राइज घटाकर 450 रुपये कर दिया है। इसके शेयरों में गिरावट का सिलसिला लिस्टिंग के बाद से लगातार जारी है। गुरुवार को खबर लिखे जाने शेयर के दाम चार फीसदी से ज्यादा टूटकर 607 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था। 
 
विज्ञापन
पेटीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन97 कम्युनिकेशन की पेरेंट कंपनी और भारत में डिलिटल भुगतान सेवाएं मुहैया कराने वाली दिग्गज पेटीएम के अच्छे दिन आते नहीं दिख रहे हैं। लिस्टिंग के बाद से पेटीएम के शेयरों का भाव 71 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है तो इसके चलते फाउंडर विजय शेखर शर्मा अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। अब कंपनी को एक ओर झटका लगा है पेटीएम स्टॉक के टारगेट प्राइस को मैक्वायरी कैपिटल सिक्योरिटी के एनालिस्ट ने रिवाइज करके 450 रुपये कर दिया है। 

विज्ञापन


बाजार पूंजीकरण में भारी कमी
18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली पेटीएम के शेयर बीती 18 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइज 2150 रुपये से नौ फीसदी गिरावट के साथ हुई। लेकिन, तब न ही निवेशकों और न ही कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ये सोचा था कि लिस्टिंग के दिन से उनके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। मगर हुआ ऐसा ही और इसके चलते जहां कंपनी के निवेशक रो रहे हैं, तो दूसरी ओर कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब एक लाख करोड़ रुपये घट गया है। 

निवेशकों की उम्मीदों को झटका
पेटीएम स्टॉक में निवेश करके इसके दाम चढ़ने का का इंतजार कर रहे निवेशकों को लिस्टिंग के बाद से लगभग हर दिन बड़ा झटका लगा है। बीते दिनों पहली बार इसके शेयर का दाम 800 रुपये के नीचे आ गिरा। वहीं अब फर्म मैक्वेरी कैपिटल सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट द्वारा अपने टार्गेट प्राइस को और घटा दिया है। ये वही फर्म है जिसने इस शेयर के बारे में पहले भी काफी नीचे तक गिरने की आशंका जताई थी। टार्गेट प्राइज घटाए जाने की खबर पहले से परेशान पेटीएम निवेशकों को और भी परेशान करने वाली है।  
विज्ञापन


गुरुवार को भी गिरावट जारी
मैक्वेरी के सुरेश गणपति ने वैश्विक स्तर पर फिनटेक कंपनियों के कम मूल्यांकन का हवाला देते हुए अपने टार्गेट प्राइस को 700 रुपये से घटाकर 450 रुपये (5.90 डॉलर) कर दिया। यानी ये कि पेटीएम का शेयर अब 450 रुपये तक गिर सकता है। इसके अतिरिक्त, गणपति ने पेटीएम के लिए कमाई या राजस्व के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसे उन्होंने पहले अंडर-परफॉर्म बताया था। बता दें कि गुरुवार को खबर लिखे जाने तक पेटीएम का शेयर चार फीसदी से ज्यादा टूटकर 607 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अरबपति नहीं रहे पेटीएम फाउंडर
फोर्ब्स की बुधवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, विजय शेखर शर्मा की संपत्ति पेटीएम आईपीओ की लिस्टिंग से पहले 2.35 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर थी, जो लिस्टिंग से अब तक घटते-घटते 99.9 करोड़ डॉलर रह गई है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस 18 नवंबर, 2021 को लिस्ट हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उस दिन के बाद से विजय शेखर शर्मा को रोजाना लगभग 88 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

18,300 करोड़ का था पेटीएम आईपीओ 
गौरतलब है कि कंपनी ने आईपीओ के जरिये 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे। 18 नवंबर को कंपनी 1.39 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ भारत की टॉप 50 कंपनियों में शामिल थी। लेकिन तब से, उसकी कीमत में गिरावट जारी है। कंपनी के बाजार पूंजीकरण की बात करें तो यह लगभग एक लाख करोड़ रुपये घटकर 40,000 करोड़ रुपये रह गया है। इसके गिरावट के कारण कंपनी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में 112वें पायदान पर आ गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें