Indigo CEO: इंडिगो सीईओ ने कहा है कि उड़ानों के रद्द होने की स्थिति सामान्य हो गई है, ऐसी स्थिति आगे नहीं बनेगी बशर्ते कि कोहरे की समस्या ना आए। हम जीवन में बहुत सी चीजों पर नियंत्रण रख सकत हैं पर हम उस (कोहरे) पर नियंत्रण नहीं रख सकते हैं।
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने एयरलाइन के एक पायलट के साथ मारपीट करने वाले एक यात्री के वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कहा कि "यह स्वीकार्य नहीं है। यह अस्वीकार्य है। यह मामले की अब अधिकारी जांच कर रहे हैं।
पीटर एल्बर्स बोले- उड़ानों के रद्द होने की स्थिति अब सामान्य हुई
उन्होंने कहा है कि उड़ानों के रद्द होने की स्थिति सामान्य हो गई है, ऐसी स्थिति आगे नहीं बनेगी बशर्ते कि कोहरे की समस्या ना आए। हम जीवन में बहुत सी चीजों पर नियंत्रण रख सकत हैं पर हम उस (कोहरे) पर नियंत्रण नहीं रख सकते हैं। आने वाले साप्ताहांत या अगले हफ्ते यह पूरी तरह सामान्य हो जाना चाहिए। लेकिन यह पूरी तरह से सामान्य हो जाना चाहिए। उसके बाद हमारा पूरा परिचालन सामान्य हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा, बीते कई वर्षों में इस बार सबसे अधिक कोहरा देखा गया। उत्तर भारत में हमारे कई गंतव्य कोहरे की स्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उत्तर भारत गहरे कोहरे की चादर में है और यह हमारे सामने एक चुनौती है।