फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davos Updates: केंद्रीय मंत्री ने डब्ल्यूईएफ में बी20 वैश्विक संस्थान के स्थापना का एलान किया, ये है लक्ष्य

Thu, 18 Jan 2024 08:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Davos Updates: केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बी20 वैश्विक संस्थान की स्थापना की घोषणा की। यह पिछले साल दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के दौरान भारत की ओर से लिए गए संकल्पों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए उठाया गया कदम है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दावोस में विश्व आर्थिक मंच के मौके पर बुधवार को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बी20 वैश्विक संस्थान की स्थापना की घोषणा की। यह पिछले साल दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के दौरान भारत की ओर से लिए गए संकल्पों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए उठाया गया कदम है।

विज्ञापन


एक्स पर अपने पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "विश्व आर्थिक मंच 2024 में भारत के योगदान को आगे बढ़ाते हुए G20 के दौरान नई दिल्ली में कल्पना की गई एक अवधारणा 'B20 ग्लोबल इंस्टीट्यूट' की औपचारिक रूप से स्थापना की घोषणा करते हुए खुशी हुई। व्यवसायों के नेतृत्व में B20 ग्लोबल इंस्टीट्यूट वैश्विक मूल्य शृंखलाओं को मजबूत करने, सामाजिक लाभ के लिए डिजिटल नवाचारों और एआई का उपयोग करने, इएसजी सिद्धांतों को बढ़ावा देने और स्थिरता व ऊर्जा संक्रमण का समर्थन करने के लिए तैयार है।"

इस अवसर पर टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि संस्थान की अवधारणा बी-20 प्लेटफॉर्म पर वैश्विक सहयोग के लिए की गई है। एन चंद्रशेखरन, बी20 इंडिया के अध्यक्ष और टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष है। उनके ऊपर बी-20 विकास और निष्पादन की देखरेख की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


भारत खुद को वैश्विक दक्षिण और उत्तर के बीच सेतु के रूप में देखता हैः स्मृति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि भारत खुद को वैश्विक दक्षिण और उत्तर के बीच सेतु के रूप में देखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक ऐसा साझेदार है जिस पर विस्तारित ब्रिक्स देशों के सभी सदस्य भरोसा कर सकते हैं। 

स्मृति ने ब्रिक्स विषय पर आयोजित सत्र 'ब्रिक्स इन एक्सपेंशन' को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स समेत विभिन्न वैश्विक मंचों पर समावेशी वृद्धि, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास का एजेंडा तय कर भारत को गर्व है। महिला व बाल विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि भारत ब्रिक्स को एक-दूसरे से सीखने और एक-दूसरे की मदद करने के मंच के रूप में देखता है।उन्होंने कहा, "हम खुद को ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच एक सेतु के रूप में देखते हैं।"

भारत में ग्रीन एनर्जी के उत्पादन की लागत कम, बोले हरदीप पुरी
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत में हरित ऊर्जा और इलेक्ट्रोलाइजर के उत्पादन में कम लागत आती है। दावोस 2024 में 'भारत में हरित हाइड्रोजन के अवसर' पर सीआईआई-बैन सेशन में पुरी ने कहा, "भारतीय ऊर्जा कारोबार की कहानी में, जो बात अहम है वह यह है कि अगले 20 वर्षों में, वैश्विक मांग में 25% वृद्धि भारत से आने वाली है।"

शिंदे ने दावोस में हुए निवेश समझौतों के बारे में ये बताया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच 2024 में 3,53,675 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। शिंदे ने महाराष्ट्र में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश में रुचि दिखाने वाले वैश्विक उद्योगों के बढ़ते विश्वास को देखते हुए निवेशकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया कि इन एमओयू से राज्य में दो लाख से अधिक नौकरियां सृजित होने की संभावना है।

कर्नाटक के मंत्री बोले- 22000 करोड़ का निवेश आएगा
दावोस में विश्व आर्थिक मंच के मौके पर, कर्नाटक के वाणिज्य और उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कर्नाटक में 22,000 करोड़ रुपये के निवेशों से जुड़े संभावित सौदे की घोषणा की। कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि दावोस की यात्रा, राज्य में रोजगार सृजन और पूंजी निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी, जो सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें