फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, जानें अपने शहर में सिलेंडर का नया भाव

Thu, 31 Jul 2025 11:08 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कल से 33.50 रुपये कम कर दी गई है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में  33.50 रुपये की कमी की गई है, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो जाएगी, जिसकी मौजूदा कीमत 1665.00 रुपये है।

विज्ञापन


हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा की जाती है। इस बार बदलाव केवल कमर्शियल सिलेंडर पर सीमित रहा है।

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें:

शहर पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹) कटौती (₹)
कोलकाता 1769.00 1735.50 33.50
मुंबई 1616.50 1583.00 33.50
चेन्नई 1823.50 1790.00 33.50

विज्ञापन

इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 58.5 रुपये की कटौती की गई थी। यह लगातार 5वां महीना है जब गैस की कीमतों में कटौती की गई है। इससे जुलाई से पहले जून में 24 रुपये, मई में 14.50 रुपये और अप्रैल में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US Trade: 25% अमेरिकी टैरिफ कल से होगा लागू, ट्रंप के फैसले का भारत के किन सेक्टर्स पर क्या पड़ेगा असर?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें