फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

November Bank Holiday: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन शाखाओं पर नहीं होगा काम?

Wed, 02 Nov 2022 12:05 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

November Bank Holiday: नवंबर महीने में देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं 10 दिन बंद रहेंगी। इन दस दिनों में सप्ताहांत पर मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इनमें इसके अंतर्गत दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां आतीं हैं।
विज्ञापन
नवंबर महीने में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नवंबर महीने के लिए जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार इस महीने 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक शाखाओं पर कोई कामकाज नहीं होगा, इसलिए यह जरूरी है कि अपने बैंकिंग से जुड़े कार्य इन छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए शेड्यूल करें। नवंबर महीने में देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं 10 दिन बंद रहेंगी। इन दस दिनों में सप्ताहांत पर मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इनमें इसके अंतर्गत दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां आतीं हैं।

विज्ञापन


नवंबर महीने में नानक जयंती, कन्नड़ राज्योत्सव, कनकदास जयंती और वंगला उत्सव की छुट्टियां 

आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियाें के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटा जाता है। नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट अवकाश, रीयल-टाइम ग्रास सेटलमेंट अवकाश और बैंक क्लोजिंग। आरबीआई के मुताबिक नवंबर में क्षेत्रीय अवकाशों के चलते बैंक चार दिन बंद रहेंगे। इन चार दिनों में नानक जयंती, कन्नड़ राज्योत्सव, सेंग कुत्सनेम तथा कनकदास जयंती व वंगला उत्सव की छुट्टियां शामिल हैं। इन त्योहारों के कारण संबंधित राज्यों की बैंक शाखाओं में कामकाम बंद रहेगा। हालांकि, नवंबर महीने में बैंकों में इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन और यूपीआई सेवाएं निर्बाध रूप से काम करती रहेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

नवंबर में इन 10 दिनों को बैंक शाखाओं पर नहीं होगा कामकाज 

नवंबर महीने की बैंक छुट्टियां। - फोटो : amarujala.com
Image preview
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें