फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Passenger Vehicle Sale : मजबूत मांग ने बढ़ाई यात्री वाहनों की बिक्री, मारुति में 26%, टाटा मोटर्स में 33% उछाल

Wed, 02 Nov 2022 05:53 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पिछले महीने 20,000 इकाइयों पर पहुंच गई। कंपनी की बिक्री विजयदशमी पर 10 गुना बढ़ी। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 87,859 इकाई पहुंच गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के दौरान मांग में वृद्धि से अक्तूबर में यात्री वाहनों की बिक्री में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान एसयूवी और मिड साइज कारों के लिए ग्राहकों में आकर्षण सबसे ज्यादा रहा। एंट्री लेवल कारों की बिक्री में भी उछाल दर्ज की गई। हालांकि, दोपहिया वाहनों की मांग कम ही रही। 

विज्ञापन


उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री अक्तूबर में 26 फीसदी बढ़कर 1,47,072 इकाई पहुंच गई। पिछले अक्तूबर में यह आंकड़ा 1,17,013 रहा था। इस दौरान कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी मिनी कारों की बिक्री 21,831 इकाई से बढ़कर 24,936 इकाई पहुंच गई। कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री भी 51.3 फीसदी बढ़कर 73,685 इकाई पहुंच गई।

वहीं, ह्यूंडई मोटर के यात्री वाहनों की बिक्री 29.6 फीसदी बढ़कर 48,001 इकाई पहुंच गई। पिछले साल अक्तूबर में कंपनी ने 37,021 यात्री वाहन बेचे थे। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 45,423 यात्री वाहन बेचे। यह आंकड़ा अक्तूबर, 2021 में बिके 34,155 इकाइयों से 33 फीसदी ज्यादा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पिछले महीने 20,000 इकाइयों पर पहुंच गई। कंपनी की बिक्री विजयदशमी पर 10 गुना बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कंपनियों की बिक्री
कंपनी बिक्री तेजी
एम एंड एम 32,298 60%
किआ इंडिया 23,323 43%
होंडा कार्स 9,543 18%
स्कोडा ऑटो 3,389 11%
एमजी मोटर 4,367 53%
निसान मोटर 10,011 45%

दोपहिया वाहनों में गिरावट
  • हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री अक्तूबर में 17 फीसदी घटकर 4,54,582 इकाई रह गई। घरेलू बाजार में बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट रही। 
  • बजाज ऑटो ने 3,95,238 दोपहिया वाहन बेचे, जो पिछले अक्तूबर के मुकाबले 10% कम है।
  • होंडा मोटरसाइकिल ने 4,49,391 दोपहिया वाहन बेचे। अक्तूबर, 2021 में यह आंकड़ा 4,32,229 इकाई था। 
  • सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 87,859 इकाई पहुंच गई।
  • रॉयल इनफील्ड की बिक्री 86 फीसदी बढ़कर 82,235 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें