चंद्रबाबू नायडू सीआईडी कार्यालय पहुंचे
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में सीआईडी कार्यालय पहुंचे। हाईकोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को इनर रिंग रोड, अवैध शराब और रेत से जुड़े मामलों में अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जमानत के साथ एक लाख रुपये का मुचलका भरने का आदेश दिया। यह बॉन्ड सीआईडी अधिकारियों को सौंपा जाना है।