SEBI: बुच ने 'पूंजी बाजार में डेटा और प्रौद्योगिकी' विषय पर हुए कार्यक्रम में अपने व्याख्यान के दौरान कहा है कि पूरे बाजार में तकनीक के क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। हमने प्रतिभूतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वो किया है जो दुनिया में कहीं भी कभी नहीं किया गया है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा है कि ग्राहकों की प्रतिभूतियों को संरक्षित करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल के मामले में भारत से बेहतर दुनिया में कोई देश नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि हमारे यहां ग्राहकों की प्रतिभूतियों की सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। सेबी प्रमुख ने कहा कि विदेशी निवेशक अक्सर उन्हें कहते हैं कि वह भाग्यशाली हैं कि देश में डेटा और प्रौद्योगिकी की संस्कृति है, जो पूंजी बाजार नियामक की भूमिका को प्रभावी बना रही है।
बुच ने 'पूंजी बाजार में डेटा और प्रौद्योगिकी' विषय पर हुए कार्यक्रम में अपने व्याख्यान के दौरान कहा है कि पूरे बाजार में तकनीक के क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। हमने प्रतिभूतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वो किया है जो दुनिया में कहीं भी कभी नहीं किया गया है। आज ग्राहकों की मार्जिन व प्रतिभूतियों की सुरक्षा के मामले भारत से बेहतर दुनिया का कोई भी देश नहीं है।