फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मी से पुलिसवाले ने की बदसलूकी, वित्त मंत्री का आया ये बयान

Wed, 24 Jun 2020 12:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : DD
विज्ञापन

गुजरात के सूरत में महिला बैंक कर्मी के मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक परिसर में हुई मारपीट से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मामले को संज्ञान में लिया है। 

विज्ञापन


निर्मला सीतारमण ने जिले के कलेक्टर को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला पर हाथ उठाने वाला आरोपी सूरत सिटी पुलिस का सिपाही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हुई। मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
 

तत्काल कार्रवाई के निर्देश 
मामले को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संज्ञान में लिया और सूरत कलेक्टर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संदर्भ में सीतारमण ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, 'महिला बैंक कर्मी के साथ बदसलूकी मामले में सूरत के कलेक्टर डॉक्टर धवल पटेल से बात की गई है। वह फिलहाल छुट्टी पर हैं लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। पुलिस आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि दोषी कांस्टेबल को तत्काल निलंबित किया जाएगा।

सीतारमण ने कहा, 'हमारी इस मामले पर नजदीकी नजर है। सभी बैंक कर्मियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनौतीपूर्ण समय में बैंक कर्मी लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

पासबुक प्रिंटिंग को लेकर हुआ विवाद
पुलिसकर्मी का पासबुक प्रिंटिंग को लेकर महिला बैंक कर्मी से विवाद हुआ। घटना सूरत के कैनरा बैंक के सरोली ब्रांच की है। विवाद के चलते पुलिसकर्मी काउंटर का दरवाजा खोलकर अंदर चला गया और बैंक कर्मी के साथ मारपीट की। पहले उसने थप्पड़ मारा और फिर उसे गिरा दिया। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम घनश्याम भाई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें