हॉलीवुड में थी मांग
उनके डिजाइन किए गए गहने हॉलीवुड की हस्तियों से लेकर देशी धनकुबेरों की पत्नियों के शरीर की शोभा बढ़ाते थे। उसके द्वारा डिजाइन किया गया गोलकोंडा नेकलेस 2010 में हुई नीलामी में 16.29 करोड़ में बिका था, जबकि 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था।
फोर्ब्स सूची में आया था नाम
अमेरिका के मशहूर वार्टन स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले नीरव मोदी के नाम से उनका ज्वेलरी ब्रांड इतना मशहूर था कि उसके दम पर वे फोर्ब्स की भारतीय धनकुबेरों की 2017 की सूची में 85वें नंबर पर मौजूद था। उसकी घोटाले से पहले हैसियत 1.73 अरब डॉलर (लगभग 110 अरब रुपये) था और उनकी कंपनी का राजस्व 2.3 अरब डॉलर (लगभग 149 अरब रुपये) था।
नीरव ने अपने नाम से ज्वेलरी ब्रांड की स्थापना 2010 में की थी। दिल्ली, न्यूयार्क, मुंबई, लंदन और हांगकांग सहित पूरी दुनिया में उनके 16 ज्वेलरी स्टोर थे। वर्ष 2015 तक वे 100 स्टोर खोलना चाहते ।