फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: टैक्स कटौती से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए नई सरकार ने स्मोकिंग बैन हटाया, दिया ये तर्क

Tue, 28 Nov 2023 07:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Zealand: कंजर्वेटिव नेशनल पार्टी के प्रधानमंत्री क्रिस लक्सन अब लोकलुभावन न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी और लिबर्टेरियन एसीटी न्यूजीलैंड पार्टी के साथ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सिगरेट बैन की नीति के कुछ पहलुओं के साथ असहमति जताते हुए कहा कि इससे सिगरेट की कालाबाजारी की वृद्धि की आशंका है।
विज्ञापन
New Zealand - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड की नवनिर्वाचित सरकार ने लोगों की जान बचाने और युवाओं को धूम्रपान करने से रोकने के उद्देश्य से लगाए गए धूम्रपान प्रतिबंध को वापस ले लिया है। इस कदम ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों और तंबाकू विरोधी समूहों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है, जो कर कटौती के वित्तपोषण के लिए प्रतिबंध हटाने के फैसले से निराश हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले लागू किए गए धूम्रपान विरोधी कानून ने 1 जनवरी, 2009 को या उसके बाद पैदा हुए व्यक्तियों को तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, इस कानून को जुलाई 2024 के लिए लागू किया गया था। इंसके उल्लंघन पर 150,000 एनजेडडी (एनजेडडी 96,000) तक के  जुर्माना सहित गंभीर दंड का प्रावधान था।

कंजर्वेटिव नेशनल पार्टी के प्रधानमंत्री क्रिस लक्सन अब लोकलुभावन न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी और लिबर्टेरियन एसीटी न्यूजीलैंड पार्टी के साथ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सिगरेट बैन की नीति के कुछ पहलुओं के साथ असहमति जताते हुए कहा कि इससे सिगरेट की कालाबाजारी की वृद्धि की आशंका है।
विज्ञापन


उन्होंने इन आशंकाओं पर चिंता चिंता व्यक्त करते हुए स्मोकिंग पर बैन हटाने के अपनी सरकार के फैसले को उचित ठहराया। हालांकि, लक्सन ने जोर देकर कहा कि उनका प्रशासन तंबाकू के उपयोग को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने इस दौरान देश में धूम्रपान की दर में गिरावट का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें