फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zee-Sony Merger: विलय के क्रियान्वयन से जुड़ी जी की याचिका पर एनसीएलटी ने जारी किया नोटिस, 12 मार्च को सुनवाई

Tue, 06 Feb 2024 12:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Zee-Sony Merger: एनसीएलटी ने जी की याचिका को उसके शेयरधारक मैड मैन फिल्म वेंचर्स के साथ जोड़ दिया है, जिसे भारतीय ब्रॉडकास्टर का प्रॉक्सी कहा गया है। मैड मैन फिल्म वेंचर्स ने इससे पहले सोनी और जी के बीच विलय योजना लागू करने के लिए एनसीएलटी से संपर्क किया था।
विज्ञापन
जी एंटरटेनमेंट-सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने सोनी पिक्चर्स की भारतीय इकाई के साथ विलय को लागू करने की मांग करने वाली जी एंटरटेनमेंट की याचिका पर नोटिस जारी किया है। ट्रिब्यूनल 12 मार्च को मामले की सुनवाई करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनी समूह की भारतीय इकाइयों ने भी एनसीएलटी के समक्ष आवेदन दायर किया था, जिसमें विलय के कार्यान्वयन से जुड़े जी के आवेदन को चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन


एनसीएलटी ने जी की याचिका को उसके शेयरधारक मैड मैन फिल्म वेंचर्स के साथ जोड़ दिया है, जिसे भारतीय ब्रॉडकास्टर का प्रॉक्सी कहा गया है। मैड मैन फिल्म वेंचर्स ने इससे पहले सोनी और जी के बीच विलय योजना लागू करने के लिए एनसीएलटी से संपर्क किया था।

ट्रिब्यूनल ने कल्वर मैक्स और बांग्ला एंटरटेनमेंट को भी नोटिस जारी कर जी के आवेदन पर जवाब दाखिल करने को कहा है। एनसीएलटी की ओर से याचिका सूचीबद्ध होने के बाद, जी के शेयरों की कीमतों में निचले स्तरों से 1.4 प्रतिशत तक का उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें