फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raymonds: गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज ने संपत्ति का 75% हिस्सा क्षतिपूर्ति के तौर पर मांगा, रिपोर्ट में दावा

Mon, 20 Nov 2023 01:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raymonds: रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी सिंघानिया की मांग को काफी हद तक स्वीकार कर लिया है। हालांकि, उन्होंने एक पारिवारिक ट्रस्ट स्थापित करने, परिवार की संपत्ति को ट्रस्ट को स्थानांतरित करने और ट्रस्ट का एकमात्र प्रबंध ट्रस्टी खुद को बनाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
गौतम सिंघानिया। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया से अलग रह रहीं उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने कथित तौर पर अपने और अपनी दो बेटियों निहारिका और निसा के लिए क्षतिपूर्ति के तौर पर उद्योगपति की 1.4 अरब डॉलर की संपत्ति के 75 प्रतिशत की मांग की है। सिंघानिया ने 32 साल तक साथ रहने के बाद अपने साथी से अलग होने की घोषणा की थी और कहा था उन दोनों ने अलग-अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी सिंघानिया की मांग को काफी हद तक स्वीकार कर लिया है। हालांकि, उन्होंने एक पारिवारिक ट्रस्ट स्थापित करने, परिवार की संपत्ति को ट्रस्ट को स्थानांतरित करने और ट्रस्ट का एकमात्र प्रबंध ट्रस्टी खुद को बनाने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सिंघानिया चाहते थे कि उनके परिवार के सदस्यों को उनके बाद संपत्ति की वसीयत करने की अनुमति दी जाए, हालांकि नवाज को यह स्वीकार्य नहीं है।

खेतान एंड कंपनी के सीनियर पार्टनर हैग्रेव खेतान और मुंबई की लॉ फर्म रश्मि कांत को क्रमश: गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर अक्षय चुडासमा कथित तौर पर संभावित सुलह या पारस्परिक रूप से स्वीकार्य स्थिति के लिए दंपती के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक अन्य सूत्र ने बताया कि गौतम और नवाज दोनों प्राथमिकता के आधार पर अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, नवाज मोदी ने अपने ससुराल वालों के साथ दिवाली पर पूजा करते हुए उनका एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस समय और हर समय अपने ससुराल वालों का निरंतर समर्थन, प्यार, दयालुता और मदद पाकर धन्य हूं। यहां दिवाली पर पूजा कर रही हूं और उसके बाद उनके अपार्टमेंट में डिनर कर रही हूं, साल के इस बेहद शुभ, शक्तिशाली ईश्वर द्वारा भेजे गए समय पर।"

नवाज मोदी दक्षिण मुंबई में स्थित एक एरोबिक्स और वेलनेस विशेषज्ञ हैं। वह फिटनेस सेंटरों की शृंखला बॉडी आर्ट चलाती हैं और रेमंड लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं, जिसका मूल्य करीब 11,875.42 करोड़ रुपये है। नवाज मोदी के पास निजी हैसियत से रेमंड के 2,500 शेयर हैं, जबकि गौतम सिंघानिया के पास सिर्फ 29 शेयर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें