फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSPL: नवीन जिंदल की कंपनी के सीईओ पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भाजपा सांसद ने शिकायतकर्ता को दिया यह भरोसा

Fri, 19 Jul 2024 05:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्योगपति नवीन जिंदल ने एक्स पर शिकायतकर्ता के एक पोस्ट के जवाब में कहा कि इस बारे में आवाज उठाने के लिए, बोलने के लिए धन्यवाद! आपने जो किया उसे करने के लिए बहुत साहस चाहिए और मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हमारे पास ऐसे मामलों के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति है।
विज्ञापन
नवीन जिंदल (दाएं) - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कोलकाता से अबू धाबी जा रहे एक विमान में उनके समूह के एक सीईओ पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों की जांच कराने का वादा किया है। उन्होंने कहा है जिंदल समूह की ऐसे मामलों में कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।

विज्ञापन


उद्योगपति नवीन जिंदल ने एक्स पर शिकायतकर्ता के एक पोस्ट के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ... इस बारे में आवाज उठाने के लिए बोलने के लिए धन्यवाद! आपने जो किया उसे करने के लिए बहुत साहस चाहिए और मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हमारे पास ऐसे मामलों के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति है। मैंने टीम से तुरंत मामले की जांच करने को कहा है और उसके बाद सख्त से सख्त और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिंदल की एक कंपनी की सीईओ ने कोलकाता से अबू धाबी जाने वाले विमान में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। 

शिकायतकर्ता ने कहा, 'मैं इस घटना की जानकारी जिंदल स्टील के स्थापक नवीन जिंदल तक पहुंचाने के लिए काम कर रही हूं ताकि वह इस बात से अवगत हों कि उनके नेतृत्व में किस तरह के लोग हैं। मुझे इस बात का भी डर है कि यह छेड़छाड़ करने वाला अपनी महिला कर्मचारियों के साथ  कैसा व्यवहार कर रहा होगा?' उनके आरोपों के अनुसार, कंपनी के अधिकारी ने उन्हें कुछ अश्लील वीडियो भी दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें