फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market: म्यूचुअल फंडों ने कोटक-HDFC के 10 हजार करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, एचडीएफसी के शेयर एफआईआई ने बेचे

Fri, 17 May 2024 07:39 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली

सार

कोटक बैंक के शेयरों को खरीदने वालों में निप्पॉन, बिड़ला सनलाइफ, एचडीएफसी, कोटक और एसबीआई म्यूचुअल फंड हैं। आरबीआई की सख्ती से कोटक का शेयर अप्रैल में 9 फीसदी तक टूटा था।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी क्षेत्र के दो प्रमुख बैंकों एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा के शेयरों में भारी गिरावट का फायदा म्यूचुअल फंडों ने उठाया है। फंड हाउसों ने इन दोनों बैंकों के अप्रैल में करीब 10,000 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। यह दोनों शेयर इस साल निफ्टी में सर्वाधिक गिरावट वाले रहे हैं।

म्यूचुअल फंडों ने कोटक महिंद्रा बैंक के 4.65 करोड़ शेयर 7,884 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। एचडीएफसी बैंक के 1.22 करोड़ शेयर 1,859 करोड़ में खरीदे हैं। जिन फंड हाउसों ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों को खरीदा है उनमें एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एसबीआई, एक्सिस म्यूचुअल फंड, निप्पॉन, फ्रैंकलिन टेंपल्टन और कोटक म्यूचुअल फंड हैं।

जियो-एसबीआई में भी बिकवाली

विज्ञापन

कोटक बैंक के शेयरों को खरीदने वालों में निप्पॉन, बिड़ला सनलाइफ, एचडीएफसी, कोटक और एसबीआई म्यूचुअल फंड हैं। आरबीआई की सख्ती से कोटक का शेयर अप्रैल में 9 फीसदी तक टूटा था। दूसरी ओर, फंड हाउसों ने एसबीआई के 1,634 करोड़, बजाज फाइनेंस के 1,140 करोड़ और जियो फाइनेंशियल के 1,271 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें