फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musk Twitter Deal: ट्विटर की कमान संभालने के एक घंटे बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट, लिखा- अब चिड़िया आजाद

Fri, 28 Oct 2022 02:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Musk Twitter Deal: अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने और माइक्रोब्लॉगिंग साइट के सीईओ व सीएफओ को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मस्क का एक ट्वीट भी चर्चा में है। एलन मस्क्क ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘the bird is freed’ (चिड़िया आजाद है)।
विज्ञापन
एलन मस्क की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद अब और मुखर हो गए हैं। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने और माइक्रोब्लॉगिंग साइट के सीईओ व सीएफओ को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मस्क का एक ट्वीट भी चर्चा में है। एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘the bird is freed’ (चिड़िया आजाद है)।

विज्ञापन

बीते 13 अप्रैल को मस्क ने की थी ट्विटर के अधिग्रहण की घोषणा

एलन मस्क - फोटो : Social media
बता दें कि एलन मस्क ने इस वर्ष 13 अप्रैल को ट्विटर के अधिग्रहण की घोषणा की थी। उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर की दर से 44 अरब डॉलर में इस करार का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, बाद में करार में रुकावट आ गई। एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर पर बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट हैं। कंपनी को वह तभी खरीदेंगे जब ट्विटर पूरी और सही जानकारी देगा। इसकी वजह से ट्विटर व उनके बीच अनबन हुई और उन्होंने नौ जुलाई को इस करार से पीछे हटने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

अधिग्रहण के बाद मस्क ने ट्विटर की टॉप लीडरशिप को किया बाहर 

एलन मस्क-पराग अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में केस दायर किया। इस पर डेलावेयर की कोर्ट ने 28 अक्तूबर तक ट्विटर की डील पूरी करने का आदेश दिया। बुधवार को अचानक मस्क ट्विटर के दफ्तर सिंक लेकर पहुंचे। फिर खबर आई कि मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। ट्विटर का अधिग्रहण करने के ठीक बाद मस्क ने सबसे पहले ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल, लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे समेत कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें