फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namaste London: ब्रिटेन में बसने की तैयारी कर रहे मुकेश अंबानी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Fri, 05 Nov 2021 02:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब परिवार समेत दूसरे देश में बसने की योजना बना रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने पश्चिम की राह पकड़ते हुए इसके लिए ब्रिटेन को चुना है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब परिवार समेत दूसरे देश में बसने की तैयारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने पश्चिम की राह पकड़ते हुए इसके लिए ब्रिटेन को चुना है। यानी अंबानी का दूसरा घरोंदा अब लंदन में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार को लंदन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें बताया गया है कि उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ बसेंगे। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान किया फैसला 
रिपोर्ट में बताया गया कि लॉकडाउन और महामारी के दौरान अंबानी ने जब अपना अधिकांश समय अल्टामाउंट रोड पर स्थित अपने पॉश स्काई-हाई निवास 'एंटीलिया' में बिताया, तभी उन्होंने लंदन की संपत्ति पर बसने का फैसला किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति को 592 करोड़ रुपये में खरीदा था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दूसरे देश में रहने की खबरें चर्चा में थी। अब इस हालिया रिपोर्ट में खुलासा कर दिया गया है कि अंबानी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह सकते हैं। इसमें कहा गया कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार आने वाले समय में लंदन और मुंबई दोनों जगहों पर रह सकता है। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें