फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी: दुनिया के 10वें सबसे रईस व्यक्ति के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, भविष्य की ये है योजना

Tue, 19 Apr 2022 11:06 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mukesh Ambani 65th Birthday Today: एशिया के दूसरे सबसे अमीर और दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में 10वें स्थान पर काबिज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी मंगलवार को 65 साल के हो गए। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों को जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। 
 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया के दूसरे और दुनिया के 10वें सबसे अमीर मुकेश अंबानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंध् इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के बुलंदियों पर पहुंचने की कहानी आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन अंबानी से जुड़ी कुछ खास बातें ऐसी भी हैं जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। आज वह अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। यहां हम मुकेश अंबानी से जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातें बता रहे हैं। भविष्य में उनकी योजना ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारी-भरकम निवेश करने की है। 

विज्ञापन

भारत के बाहर हुआ था जन्म 

मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दूसरे सबसे ज्यादा अमीर मुकेश अंबानी मंगलवार को 65 वर्ष के हो गए। उनका जन्म जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। आपको बता दें कि मुकेश का जन्म भारत में नहीं बल्कि देश से बाहर हुआ था। दिवंगत धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी के बेटे मुकेश यमन में पैदा हुए थे। दरअसल, धीरूभाई उस समय यमन में व्यवसाय कर रहे थे। 

पढ़ाई छोड़ संभाला करोबार

मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी कॉलेज ड्रापआउट हैं। दरअसल, 1980 के दशक में, मुकेश अंबानी कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन भारत में पिता का कारोबार संभालने के लिए उन्हें भारत लौटना पड़ा और एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। मुकेश अंबानी ने 1981 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम रसायन की शुरुआत की। 

पूरी तरह शाकाहारी हैं मुकेश

मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे मुकेश अंबानी के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को इडली खाना बेहद पसंद है। रोजना की भोजन में उन्हें दाल, चावल और रोटी खाना पसंद है।

हॉकी से अंबानी का बेहद लगाव 

मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही मुकेश अंबानी आईपीएल में खेलने वाली क्रिकेट टीम के मालिक हों, लेकिन खेलों की बात करें तो उनकी पहली पसंद क्रिकेट नहीं बल्कि हॉकी रही है। अपने स्कूल के दिनों में मुकेश को हॉकी के खेल से गहरा लगाव था। ये लगाव इतना अधिक था कि उनकी पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ा था। 

सादा जीवन और फिल्मों का शौक

मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी अपने नेचर और ड्रेसिंग सेंस के मामले में बेहद सिंपल हैं। वह हमेशा एक साधारण सफेद शर्ट और काली पैंट पहनना पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह कभी किसी ब्रांड को फॉलो नहीं करते। इसके अलावा वह फिल्मों के भी शौकीन हैं और एक हफ्ते में करीब तीन फिल्में देखते हैं।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे महंगा घर

मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया की सबसे महंगी आवासीय संपत्तियों में अव्वल है। यह दक्षिण मुंबई में चार लाख स्क्वॉयर फीट में बना हुआ है। कीमत की बात करें तो यह करीब 11 हजार करोड़ रुपये का है। घर में 27 फ्लोर हैं और 600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। खाास बात ये है कि घर के हर कमरे में उनके पिता और परिवार की तस्वीर लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें