फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, ईशा को रिटेल तो अनंत के जिम्मे नवीन ऊर्जा का कारोबार

Mon, 29 Aug 2022 05:39 PM IST
समीर गोयल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

65 साल के मुकेश अंबानी अब नई जनरेशन को बिजनेस सौंप रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी बेटी को भी एक कंपनी की जिम्मेदारी देने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
ईशा संभालेंगी रिटेल बिजनेस की कमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 अगस्त को देश की टॉप कंपनियों में शामिल रिलायंस की 45वीं एजीएम हुई। रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी ने सोमवार को अपनी पुत्री ईशा को खुदरा कारोबार और छोटे बेटे अनंत को ऊर्जा कारोबार की कमान सौंपने की घोषणा कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी की उत्तराधिकार योजना स्पष्ट कर दी। मुकेश अंबानी इससे पहले अपने बेटे आकाश को ग्रुप की दूसरी कंपनी रिलायंस जियो का चेयरमैन नामित कर चुके हैं।

विज्ञापन


रिलायंस रिटेल के अगुवा के तौर पर कराया ईशा का परिचय 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) में अंबानी ने ईशा और अनंत को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईशा रिलायंस रिटेल के अगुवा के तौर पर काम करेंगी जबकि अनंत नवीन ऊर्जा कारोबार को संभालेंगे। अंबानी ने उत्तराधिकारियों के नाम तय करने के साथ ही यह स्पष्ट किया कि वह अभी सेवानिवृत्त नहीं होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पहले की ही तरह वे क्रियाशील नेतृत्व देना जारी रखेंगे।’’ उन्होंने कहा, 'इस घोषणा से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि रिलायंस एक इकाई, सुसंबद्ध और सुरक्षित संस्थान के तौर पर बना रहे, भले ही मौजूदा कारोबार का विस्तार हो और नए कारोबार इसका हिस्सा बन जाएं।’

तीनों बच्चों को धीरूभाई अंबानी की सोच विरासत में मिलीः मुकेश अंबानी

अंबानी ने अपनी अगली पीढ़ी का परिचय देते हुए कहा, 'इन तीनों को हमारे समूह संस्थापक (धीरुभाई अंबानी) की सोच विरासत में मिली है। वे पेशेवरों और अगुवा लोगों की एक युवा टीम के बीच समकक्षों में प्रथम हैं। इन सभी को मेरे और निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों समेत तमाम वरिष्ठों का दैनिक आधार पर मार्गदर्शन मिल रहा है।’
विज्ञापन


जून में हुई थी आकाश अंबानी की ताजपोशी

आकाश को जून में रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया था। यह फर्म जियो प्लेटफॉर्म्स की ही एक अनुषंगी है और उसके पास दूरसंचार लाइसेंस हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के चेयरमैन अभी मुकेश अंबानी ही हैं। इसके अलावा अंबानी रिलायंस रिटेल के भी प्रमुख हैं।

अंबानी ने 45वें एजीएम में शेयरधारकों से ईशा का परिचय खुदरा कारोबार के अगुवा के तौर पर कराया। बाद में उन्होंने कहा कि 26 साल के अनंत ने नवीन ऊर्जा कारोबार की कमान संभाली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें