फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 'पड़ोसी राज्य में नोटों का पहाड़ मिल रहा', झारखंड में ईडी की कार्रवाई पर ओडिशा में बोले पीएम मोदी

Mon, 06 May 2024 04:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने ओडिशा में कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों का पहाड़ मिला है। लोग कह रहे हैं कि चोरी हो गया और माल पकड़ रहा मोदी वहां। अब आप ही बताइए, यदि मैं उनकी चोरी रोकूंगा, उनकी आमदनी बंद कर दूंगा, उनकी लूट बंद कर दूंगा तो वे मोदी को गाली देंगे नहीं देंगे तो और क्या करेंगे?
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से झारखंड में भारी मात्रा में नकद जब्त किए जाने का जिक्र पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में एक चुनावी रैली में की। ओडिशा के नबरंगपुर में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई की कुछ लोग सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोग इस भ्रष्टाचार और लूट को रोकने की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम ने कहा, "आज, पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों का पहाड़ मिला है। लोग कह रहे हैं कि चोरी हो गया और माल पकड़ रहा मोदी वहां। अब आप ही बताइए, यदि मैं उनकी चोरी रोकूंगा, उनकी आमदनी बंद कर दूंगा, उनकी लूट बंद कर दूंगा तो वे मोदी को गाली देंगे नहीं देंगे तो और क्या करेंगे।" पीएम ने चुनावी सभा में कहा, "क्या गालियों के बावजूद मुझे यह काम नहीं करना चाहिए? क्या मुझे आपके पैसों की रक्षा नहीं करनी चाहिए।"    

पीएम ने यह प्रतिक्रिया सोमवार को ईडी की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में की गई बड़ी कार्रवाई के बाद दी है। सोमवार को केंद्रीय एजेंसी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के आवास से 20 करोड़ रुपये जब्त किए। सोमवार की सुबह रांची में कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें