फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल: रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों की संख्या आठ करोड़ के पार, तीन महीने पहले ही शुरू हुआ है पोर्टल

Sun, 21 Nov 2021 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीन महीने पहले शुरू हुए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें 80.24 प्रतिशत पंजीकरण साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिए हुए हैं। राज्य सेवा केंद्रों के जरिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों की संख्या सिर्फ 0.1 प्रतिशत है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा 8.43 करोड़ पर पहुंच गया है। इसमें से 6.77 करोड़ या 80.24 प्रतिशत पंजीकरण साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिए हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि ई-श्रम पोर्टल पर यह संख्या तीन महीने में ही पहुंच गई है।  डिजिटल सेवाओं की आपूर्ति के लिए पहुंच के केंद्र सीएससी पंजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


देश के गांवों में विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं की आपूर्ति के लिए पहुंच का बिंदु साझा सेवा केंद्र हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 19.66 प्रतिशत या 1.65 करोड़ असंगठित श्रमिकों ने पोर्टल पर खुद पंजीकरण कराया है। हालांकि, राज्य सेवा केंद्रों के जरिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों की संख्या सिर्फ 0.1 प्रतिशत है।

सीएससी एसपीवी के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने बताया कि ‘‘ई-श्रम पंजीकरण के लिए ऐसे पात्र श्रमिकों को जुटाना, इस योजना के बारे में बताना और तकनीकी समर्थन जरूरी है।’’ उन्होंने बताया कि साझा सेवा केंद्र इस बारे में शिविर आयोजित करने में भी राज्य सरकारों की मदद कर रहे हैं। त्यागी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सीएससी श्रमिक कल्याण का केंद्र बनें और प्रत्येक कामगार को केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ मिल सके।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें