फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Department Action: यहां बैंक खातों में जमा 53 करोड़ से ज्यादा की रकम पर लगी रोक, सीबीडीटी ने बताई वजह

Sat, 06 Nov 2021 12:21 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र में स्थित एक अर्बन क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक शाखाओं में खोले गए खातों में जमा 53.72 करोड़ रुपये पर आयकर विभाग ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में स्थित एक अर्बन क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक शाखाओं में खोले गए खातों में जमा 53.72 करोड़ रुपये पर आयकर विभाग ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। सीबीडीटी की ओर से बताया गया है कि बीती 27 सितंबर को महाराष्ट्र की इस बैंक के मुख्यालय और शाखाओं में से एक पर आयकर विभाग की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था। टीम ने अध्यक्ष और एक निदेशक के आवास की भी तलाशी ली थी।

विज्ञापन

तलाशी कार्रवाई के दौरान दर्ज किए गए प्रमुख व्यक्तियों के बयानों से बैंक खाते खोलने में स्पष्ट अनियमितताओं की बात सामने आई थी। जांच में सामने आया कि उक्त शाखा में बिना पैनकार्ड के 1200 से अधिक नए बैंक खाते खोले गए। जांच से पता चला है कि ये बैंक खाते केवाईसी मानदंडों का पालन किए बिना खोले गए थे और सभी खाता खोलने के फॉर्म बैंक कर्मचारियों द्वारा भरे गए हैं। मुख्य रूप से अगस्त, 2020 से मई, 2021 की अवधि के दौरान बैंक खाते खोलने के 7 दिनों के भीतर तुरंत 34.10 करोड़ रुपये बनाए गए। जानकारी के मुताबिक, मुख्य रूप से अगस्त 2020 से मई 2021 की अवधि के दौरान बैंक खाते खोलने के सात दिनों के भीतर तुरंत 34.10 करोड़ रुपये बनाए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें