फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP Growth: 'चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी', मूडीज का अनुमान

Tue, 14 May 2024 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मूडीज रेटिंग्स ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इसके साथ ही अगले वित्त वर्ष में इसकी रफ्तार 6.2 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूडीज रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है। रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। तेज आर्थिक वृद्धि के साथ मजबूत ऋण मांग से एनबीएफसी क्षेत्र तेज रफ्तार से दौड़ेगा और इसकी लाभप्रदता को समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन


अगले वित्त वर्ष में इसकी रफ्तार 6.2 फीसदी रहेगी
मूडीज रेटिंग्स ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इसके साथ ही अगले वित्त वर्ष में इसकी रफ्तार 6.2 फीसदी रह सकती है। इससे एनबीएफसी में मजबूत ऋण वृद्धि होगी। इस वजह से उनकी लाभप्रदता पर बढ़ती वित्तपोषण लागत का प्रभाव कम हो जाएगा।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यह है अनुमान
वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था के आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को लेकर मूडीज ने कहा कि मजबूत आर्थिक स्थिति उन्हें संपत्ति की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करेगी। हालांकि, ब्याज दरों में वृद्धि से उनके ग्राहकों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए वित्तपोषण की लागत बढ़ रही है, लेकिन देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि से प्रेरित ऋण मांग इस क्षेत्र को फायदा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें