फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satya Nadella Birthday: 53वां जन्मदिन मना रहे सत्य नडेला, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

Wed, 19 Aug 2020 02:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का बर्थडे - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला का आज 53वां जन्मदिन है। नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 में हैदराबाद में हुआ था। नडेला भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं। साल 2019 में नडेला को फाइनेंशियल टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। इसके बाद इस साल नडेला को ग्लोबल इंडियन बिजनेस आइकन का सम्मान भी दिया गया था।  

विज्ञापन


व्यक्तिगत जीवन
वे 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने। नडेला के पिता का नाम बुक्कपुरम नडेला युगंधर और माता का नाम प्रभाती युगंधर है। इनकी पत्नी का नाम अनुपमा नडेला है। अनुपमा से सत्य की शादी 1992 में हुई, जो उनके पिता के दोस्त की बेटी थी। दंपति बाद में तीन बच्चों के माता-पिता बने, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। 

पढ़ाई
नडेला ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है और इसके बाद उन्होंने मणिपाल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की। उनके के पास अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कांसिन से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री है और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से मास्टर ऑफ बिजनस की डिग्री भी प्राप्त की है।
विज्ञापन


आय
नडेला की वार्षिक आय 2018-19 में 66 फीसदी बढ़ी थी और उन्हें वित्त वर्ष (2018-19) में कुल 306.43 करोड़ रुपये यानी 4.29 करोड़ डॉलर का कंपेनसेशन मिला था, तो वित्त वर्ष 2017-18 में सत्य नडेला को 184.28 करोड़ रुपये यानी 2.58 करोड़ डॉलर मिले थे। 

खास बातें
नडेला एक बहुत बड़े क्रिकेट प्रशंसक हैं। वह एक फिटनेस उत्साही हैं और उन्हें खाने में मीठा पसंद है। वह सिएटल में स्थित एक पेशेवर अमेरिकी फुटबॉल टीम सीहोक्स के बड़े प्रशंसक भी हैं। जब नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया तो उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए बिल गेट्स फिर से माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें