फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहुल चोकसी पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज, इस कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना

Thu, 01 Aug 2019 03:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मेहुल चोकसी के खिलाफ मुंबई की ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया है
  • चोकसी पर लक्ष्मी इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड ने 29.9 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर विदेश भागे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया है। इस बार चोकसी पर लक्ष्मी इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दरअसल चोकसी ने इस कंपनी को 30 करोड़ रुपये में संपत्ति बेची थी, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बाद में जब्त कर ली है। 

यह है पूरा मामला

मामले नें लक्ष्मी ग्रुप ऑफ कंपनी ने कहा है कि साल 2017 में चोकसी ने उन्हें बताया था कि उनकी कंपनी गीतांजलि ग्रुप वित्तीय संकट से जूझ रही है इसलिए वह बोरिवली स्थित अपने आधे पूरे हुए प्रोजेक्ट तत्व रेसिडेंशल को बेचना चाहता है। इस प्रोजेक्ट को चोकसी ने 2014 में शुरू किया था। चोकसी ने जब तत्व रेसिडेंशल बेचा था, उस समय 133 में से 101 फ्लैट्स का निर्माण पहले ही हो चुका था और वे बिक भी चुके थे। लक्ष्मी ग्रुप ऑफ कंपनी ने चोकसी को 29.9 करोड़ रुपये दिए थे। 

विज्ञापन


चोकसी ने लक्ष्मी ग्रुप को कहा था कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर उन्हें मुनाफा होगा। इसे पूरा करने की जिम्मेदारी लक्ष्मी ग्रुप ने अकार कंस्ट्रक्शन को दी थी और उन्हें पांच करोड़ रुपये की एडवांस पेमेंट भी की थी। 

जब्त हुई थी  24.77 करोड़ की संपत्ति

इस महीने ईडी ने मेहुल चोकसी पर अपना शिकंजा कसा था। जांच एजेंसी ने चोकसी की 24.77 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया। यह संपत्ति दुबई में स्थित हैं। 
  
एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने इस संदर्भ में बयान दिया था कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करेंगे। ब्राउन के मुताबिक, भारत की ओर से लगातार इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें